पदावली प्रार्थनाएँ अर्थ सहित

₹20.00
In stock
SKU
BBB00030
'पदावली प्रार्थनाएँ अर्थ सहित' प्रकाशित करने में हमें अत्यन्त ही हर्ष है। विवेकानन्द केन्द्र द्वारा आयोजित शिबिरो में देश के विभिन्न कोनों से शिबिरार्थी भाग लेते है। इन शिबोरों में प्रात: सायं तथा सत्रों के प्रारम्भ व अन्त में विभिन्न प्रार्थनाएँ-स्तोत्र, भजन, गीत 'पदावली' में जोकि विवेकानन्द केन्द्र का प्रकाशन है, में दी गई हैं। शिबिरों में कभी इन प्रार्थनाओं का अर्थ बताना सम्भव है और कभी सम्भव नहीं होता। एेसा लगा कि इन प्रार्थनाओं का अन्वय देकर संक्षिप्त अर्थ सहित व्याख्या होनी चाहिए। इसलिये यह पुस्तक 'पदावली प्रार्थनाएँ - अर्थ सहित' प्रकाशित की गई है। इसमें उद्धरित प्रार्थनओं को मुख्यरुप से वैदिक साहित्य से लिया गया है। इन प्रार्थनाओं का उद्देश्य ईश्वर से केवल कुछ माँगना मात्र नहीं अपितु अपने जीवन को एकात्म दर्शन से गढ़ने के लिए है। साधक सही दृष्टिकोण और मानसिकता का विकास करने के लिए इन प्रार्थनाओं का पठन करता है जिससे कि वह सर्वत्र ईश्वर को देख सके और ईश्वरीय कार्य में अपना योगदान दे सके। इस प्रकार यदि प्रार्थनाओं का पठन उसके गहन अर्थ पर चिन्तन करके होता है तो यह उत्थान का मार्ग होगा। हमें आशा है कि यह लघु पुस्तिका केवल शिबिरार्थियों के लिये ही नहिं किन्तु अन्य इच्छुकों के लिए भी उपयोगी होगी।
More Information
Publication Year 2012
VRM Code 3010
Edition 1
Pages 60
Volumes 1
Format Soft Cover
Write Your Own Review
You're reviewing:पदावली प्रार्थनाएँ अर्थ सहित
©Copyright Vivekananda Kendra 2011-2050. All Rights Reserved.